35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

मालगाड़ी की चपेट में आकर दो सगी बहनों की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आकर दो सगी बहनों की मौत

एक ने मौके पर, दूसरी ने ट्रामा सेन्टर में दम तोड़ा

शिकोहाबाद। 
तहलका 24×7 
                    खेत से काम करके आ रही दो सगी बहनें मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इस घटना में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन ने उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेन्टर फिरोजाबाद में दम तोड़ दिया। दोनों ही शवों का अरांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
शुक्रवार सुबह मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी मैनपुरी की ओर जा रही थी। जब वह सुबह 10.45 बजे करीब शिकोहाबाद-कोसमा रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 1236/11-12 के मध्य पहुंची। तभी खेतों में काम करके घर की ओर जा रहीं दो सगी बहनें रविबानो (18) और नजरानो (17) पुत्रीगण बलवीर खान निवासी नगला खेड़ी थाना अरांव स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। जिसके चलते एक रविबानो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन नजरानो गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। घटना के बाद चालक एवं मैनपुरी हॉल्ट पर डयूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रामकिशोर ने घटना की जानकारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल ही रेलवे पुलिस को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। जहां घटना की पुष्टि होने पर प्रमोद कुमार ने भी रेलवे पुलिस के अधिकारियों से की। सूचना मिलने पर अरांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने मृतका रविबानो के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। वहीं गंभीर घायल हालत में बेहोश मिली नजरानो को उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रामा सेन्टर में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके चलते उसके भी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37187225
Total Visitors
788
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

नहर में अज्ञात युवक का शव‌ मिलने से फैली सनसनी

नहर में अज्ञात युवक का शव‌ मिलने से फैली सनसनी खुटहन, जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This