19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

भूपेंद्र चौधरी बोले.. लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटें जीतेंगे

भूपेंद्र चौधरी बोले.. लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटें जीतेंगे

# अखिलेश-जयंत और मायावती को बताया बरसाती मेंढक

मेरठ/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका24×7
                सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एंव नवनियुक्त भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता का विश्वास है। जनता का भाजपा से गठबंधन है, इसलिए हम उनके आशीर्वाद से हर चुनाव में जीत दर्ज करते आ रहे हैं।
अखिलेश यादव, चौधरी जयंत सिंह और मायावती पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी बरसाती मेंढक हैं। यह सिर्फ चुनाव के समय बाहर निकलते हैं और उसके बाद जनता के बीच नहीं दिखाई देते। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद ही मैं बूथ स्तर तक सभी योजनाओं को लेकर जाऊंगा और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करूंगा। जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम क्षेत्र में सात सीटों पर मिली हार के प्रश्न पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार इस मामले में गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिससे वहां की जनता को एक-एक कर योजनाओं को समझा कर हार के कारणों का पता लगाया जा सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This