21.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर बनेगा पिलकिछा का अंत्येष्टि स्थल

मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर बनेगा पिलकिछा का अंत्येष्टि स्थल

# सड़क, बिजली, पानी समेत आधुनिक सुविधाओं में खर्च होंगे डेढ़ करोड़ रुपए 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               पिलकिछा श्मशान घाट के दिन बहुत जल्द बहुरने वाले हैं।डेढ़ करोड़ की लागत से यहां मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, सीढियां, मैदान में पत्थर, बैठने के लिए हाल, कुर्सियां, प्रवेश द्वार व पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। इसको लेकर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह ने घाट पर पहुंच कर जिम्मेदारों को चार दिनों के भीतर डीपीआर तैयार करने को कहा।
ज्ञातव्य हो कि उक्त प्राचीन घाट पर शव दाह को लेकर तमाम समस्याएं बनी हुई हैं। घाट तक आने वाले मार्ग से लेकर बिजली, सीढियां, पार्किंग शौचालय, बैठने का स्थल आदि को लेकर शव दाह को आने वाले लोगों के लिए तमाम फजीहतें हो रही हैं। जिसकी शिकायत विधायक से की गई थी। जिसे संज्ञान में लेकर वे मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण करने घाट पर पहुंच गए। मार्ग से लेकर घाट तक की सारी खामियों को देख उन्होंने मौके पर ब्लाक के अधिकारियों को बुलाया।
उन्होंने कहा कि विधायक निधि, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और मनरेगा से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से प्रवेश द्वार, 30 मीटर सीढ़ी, नदी में बढ़ाव होने की स्थिति में घाट के ऊपरी तट पर एक साथ आठ शवों को मुखाग्नि देने भर की जगह में पक्का निर्माण, राजमार्ग से घाट तक छह मीटर का शीशीरोड, मार्ग से घाट तक उजाला हेतु दर्जन भर हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटें, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय, विश्राम स्थल, व्यवस्थित दुकानें, शुद्ध पेयजल, पार्किंग व हरियाली के लिए पौधे लगाए जायेंगे।
उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका डीपीआर चार दिन के भीतर तैयार कर काम की शुरुआत कराएं।इस मौके पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, अजीत सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी, प्रदीप यादव, हीरा सिंह, बब्लू गौड़ सहित कई तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This