5 हजार रुपये रिश्वत लेते निविदा लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

5 हजार रुपये रिश्वत लेते निविदा लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

गाजीपुर।
तहलका 24×7 
              बिजली चोरी का मुकदमा न दर्ज करवाने व कनेक्शन देने के नाम पर उपभोक्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए निविदा पर कार्यरत एक सहायक लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने रंगेहाथ दबोच लिया।पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपित के खिलाफ नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र अर्जुन पासवान निवासी छतमा थाना शादियाबाद ने 23 फरवरी को एंटी करप्शन वाराणसी थाने में उपस्थित होकर बताया कि जेई से बिजली चोरी का मुकदमा न लिखवाने व विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर उससे 5 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।
जिसकी शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में टीम शिकायतकर्ता के साथ सादात पावर हाउस पर पहुंची। जहां पर निविदा पर 33/11 विद्युत उपकेन्द्र सिरगिथा पर कार्यरत सहायक लाइनमैन शिशवन्त कुमार उर्फ छोटू पुत्र विजय कुमार निवासी गौसपुर थाना शहर कोतवाली मिला।
रिश्वत के पैसे लेते वक्त टीम ने रंगेहाथ उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम के लोगों ने पकड़े गये आरोपित से पूछताछ की और उसे लेकर नंदगंज थाने पर आये। बताते चले कि सिरगिथा उप केन्द्र नंदगंज थाना क्षेत्र में स्थित है।ऐसे में एंटी करप्शन की टीम ने आरोपित के खिलाफ नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
Previous articleसास की मौत का सदमा नहीं झेल सकी बहू, घंटेभर बाद हुई मौत
Next articleखनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?