35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

मप्र : शिवराज सिंह चौहान पर भारी पड़े डॉ मोहन यादव, मिली सीएम की जिम्मेदारी 

मप्र : शिवराज सिंह चौहान पर भारी पड़े डॉ मोहन यादव, मिली सीएम की जिम्मेदारी 

# जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम, नरेंद्र तोमर को मिलेगी स्पीकर की कुर्सी 

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
         डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मोहन यादव निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं। भाजपा विधायक दल की आज हुई बैठक में ओबीसी नेता और तीन बार के विधायक मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी। उन्‍हें आरएसएस की भी पसंद माना जाता है। यादव की नियुक्ति को उनके पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक राह (कम से कम राज्य में) के अंत के रूप में देखा जा रहा है। मोहन यादव को राज्य विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
मोहन यादव ने सीएम बनाए जाने की घोषणा के बाद कहा, “मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा को धन्यवाद देता हूं। यह केवल बीजेपी ही है जो मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है”। मोहन यादव का राजनीतिक सफर छात्रसंघ सचिव के रूप में शुरू हुआ। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और बाद में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे. इसके बाद 2013 में मोहन यादव पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया।
राज्य की राजनीति में यादव का प्रभाव तब और मजबूत हुआ, जब उन्होंने 2 जुलाई, 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे मोहन यादव कई सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। हाल के 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने हैं। मध्‍य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के बूते भाजपा ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की गई थी। भाजपा ने 163 सीटें हासिल कर शानदार जनादेश हासिल किया था, जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।

# जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम, नरेंद्र तोमर को मिलेगी स्पीकर की कुर्सी 

बीजेपी नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है। पार्टी ने इस बार शिवराज सिंह चौहान पर नहीं, बल्कि डॉ. मोहन यादव पर भरोसा जताया है। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह ओबीसी वर्ग से आते हैं। मध्य प्रदेश सरकार में इस बार दो डिप्टी सीएम भी होंगे। इसके लिए जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला व के नाम पर मुहर लगी है। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। वह एससी वर्ग से आते हैं। वहीं, ब्राह्मण वर्ग से आने वाले राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। जबकि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं। अब तक वो केंद्रीय कृषि मंत्री थे, हाल ही में उन्होंने संसद से इस्तीफा दिया है।
मध्य प्रदेश के नए सीएम के तौर पर डॉ. मोहन यादव चौंकाने वाला नाम है, क्योंकि इससे पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में उनकी कभी चर्चा नहीं हुई। सबसे ज्यादा संभावना शिवराज सिंह चौहान की मानी जा रही थी। वह 4 बार के सीएम रहे हैं। वहीं, प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर के नाम भी लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सीएम पद के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे थे। कुछ लोग वीडी शर्मा के नाम पर भी कयास लगा रहे थे, लेकिन डॉ. मोहन यादव के नाम की घोषणा के साथ ही सारी अटकलों पर विराम लग गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37185943
Total Visitors
763
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This