32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गम्भीर- राजेश यादव

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गम्भीर- राजेश यादव

# दीदी अभियान के तहत आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में कार्यक्रम

खेतासराय, जौनपुर।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                    महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा चलाएं जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में कस्बा स्थित आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में महिलाओं और छात्राओं को गोष्ठी के माध्यम से व पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति के दीदी अभियान के तहत बुधवार की सुबह उक्त इण्टर कॉलेज में आयोजित जागरूकता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि मनचला यदि परेशान करते है तो घबराएं नहीं बल्कि इसकी तत्काल सूचना दें। इसके साथ ही साथ ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप सब एक्टिव रहे। महिला अपराध को रोकथाम के लिए निरन्तर प्रभावी कदम उठाएं जा रहे है।
यदि किसी महिला या बच्ची के साथ कोई घटना होती है तो 1090, 112, 108, 1076 आदि हेल्प लाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकती है। शिकायत करने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अंत में जागरूकता के लिए महिला कांस्टेबल आकांक्षा यादव ने पम्पलेट वितरित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433335
Total Visitors
321
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This