35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

माफिया अतीक की डॉन पत्नी की सूचना पर दो जिलों की पुलिस ने की छापेमारी 

माफिया अतीक की डॉन पत्नी की सूचना पर दो जिलों की पुलिस ने की छापेमारी 

# जनपद की सीमा से सटा एक गांव आधी रात के बाद बना छावनी 

शाहगंज, जौनपुर।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
             प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद की फरार चल रही पत्नी को जिले की सीमा से सटे आजमगढ़ जनपद के एक गांव में छिपे होने की जानकारी मिली। सूचना पर रातोंरात जौनपुर और आजमगढ़ की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। आधी रात के बाद आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस ने पूरे गांव को घेर कर छापेमारी शुरू की। सूत्रों की मानें तो पुलिस एक संदिग्ध महिला को अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस के खुफिया तंत्र को सूचना मिली कि जनपद सीमा से सटे फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध रूप से एक नकाबपोश महिला गांव निवासी एक अधिवक्ता के घर में रह रही है। जिसका चेहरा फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिलता जुलता है। महिला को मकान की छत पर भी नकाब में देखे जाने पर लोगों का शक और भी बढ़ रहा है। जानकारी पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। शाहगंज सर्किल व आजमगढ़ के फूलपुर सर्किल क्षेत्र की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ उक्त गांव में बुधवार की देर रात जा धमकी। पुलिस ने घेराबंदी करके अधिवक्ता और उनके पड़ोस के मकानों की तलाशी शुरु की।
घंटेभर हुई तलाशी के दौरान एक संदिग्ध नकाबपोश महिला को हिरासत में लेकर लौट गई। वहीं अधिवक्ता ने उक्त महिला को अपनी दूसरी पत्नी बताया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम जनमानस में चर्चाओं का बाजार गर्म है।कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी ने इस तरह के किसी कार्रवाई से साफ इनकार किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37407899
Total Visitors
431
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This