40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

वाराणसी : प्रार्थना के दौरान बेहोश हुआ छात्र, समय बदलने की मांग

वाराणसी : प्रार्थना के दौरान बेहोश हुआ छात्र, समय बदलने की मांग

पिंडरा।
जितेंद्र जायसवाल 
तहलका 24×7 
             उमस भरी गर्मी से हर लोग त्रस्त हैं। गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय हिवरनपुर का एक छात्र प्रार्थना के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा। जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई।पिंडरा विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय  हिवरनपुर में सुबह 8 बजे प्रार्थना शुरू हुई उसी समय कक्षा 4 का छात्र शुभम अचानक गश्त खाकर गिर गया।
गिरने के बाद बेहोश हो गया। तमाम प्रयास के बाद भी होश न आने पर शिक्षक डॉ अशोक कुमार व पप्पू गिरी बाइक से लेकर जमापुर स्थित संजीवनी अस्पताल पहुचे। जहाँ 15 मिनट के उपचार के बाद उसे होश आया। चिकित्सक डॉ गौरव पांडेय ने बताया कि गर्मी के चलते छात्र बेहोश हुआ था। शरीर मे पानी की भी कमी हो गई थी। शिक्षक उपचार के बाद छात्र को घर पहुंचाया।
बताते हैं कि ऐसे कई विद्यालय है जहाँ प्रतिदिन कोई न कोई छात्र गर्मी से बेहोश हो जा रहा है। दोपहर में स्थिति और खराब हो जा रही है। अभिभावकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय के समय में परिवर्तन की मांग की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408735
Total Visitors
427
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This