20.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

मामूली कहासुनी पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

मामूली कहासुनी पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             नगर के नई आबादी मोहल्ला के डाक बंगला रोड स्थित चौहान बस्ती निवासी युवक ने पत्नी से मामूली कहासुनी को लेकर फांसी लगा ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि उक्त मोहल्ला निवासी संदीप चौहान (35) पुत्र वीरेंद्र चौहान  शराब के नशे का आदी था, जिसके चलते पूर्व में उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। जिसके ईलाज से परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह शराब पीकर घर लौट युवक से पत्नी की कहासुनी हो गई।
बताते हैं कि इसी बात से नाराज युवक कमरे में पहुंचकर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच में जुटी रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This