दिनदहाड़े युवक की चाकू से हत्या

दिनदहाड़े युवक की चाकू से हत्या

# आशनाई के शक में वारदात, गांव में तनाव

जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              बरसठी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर 25 वर्षीय युवक के सीने और पेट में चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई।वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार राजेश शुक्ला का पुत्र शिवम शुक्ला रविवार दोपहर गांव के प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री के पास बैठा था। आरोप है कि कुछ लोग उसे बहाने से मंगरमू रोड स्थित उसके घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों की ओर ले गए, जहां पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल शिवम किसी तरह जान बचाकर घर की ओर भागा, लेकिन कुछ दूरी पर लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है।
मृतक की बहन ज्योति और मां का आरोप है कि शनिवार को गांव की सरोज बस्ती के एक व्यक्ति ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी थी।बताया जा रहा है कि शिवम की बातचीत एक युवती से होती थी, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई थी।परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश में रविवार को उसे बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस को घटनास्थल से शराब और पानी की बोतलें तथा चाकू की टूटी हुई मुठिया बरामद हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं।
शक के आधार पर एक संदिग्ध युवक के घर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला।पुलिस ने परिजनों को उसे पेश करने के निर्देश दिए।घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में भय और रोष व्याप्त है।
Previous articleआश्वासन पर 44 घंटे बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार
Next articleठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर, घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?