मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी साथी फरार

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी साथी फरार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में पेरोल पर छूटने के बाद से फरार चल रहे अंतरजनपदीय कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी 25 हजार रुपये का इनामी रवींद्र वर्मा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय अपनी टीम के साथ खुटहन तिराहा पर देर रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राम अवध इंटर कॉलेज रसूलपुर के पास बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश किसी वारदात की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की।पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे,आरोप है कि पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीछा जारी रखा। इसी दौरान पटैला मोड़ के पास बाइक पर पीछे बैठा बदमाश असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक सहित फरार हो गया।गिरफ्तार बदमाश की पहचान आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ निवासी अखिलेश यादव के रुप में हुई।उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा,एक खोखा,जिंदा कारतूस और 1300 रुपये नकद बरामद करने का पुलिस ने दावा किया।
पुलिस के मुताबिक,आरोपी के खिलाफ दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पूछताछ में अखिलेश ने खुलासा किया कि वह मखदूमपुर गांव निवासी फरार इनामी बदमाश रवींद्र वर्मा के गिरोह का सक्रिय सदस्य है।दोनों मुकदमों की पैरवी के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से लूट की वारदात को अंजाम देने खुटहन के रास्ते शाहगंज जा रहे थे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
Previous articleपुलिस ने रोका अवैध निर्माण
Next articleगंगा नदी में इफ्तार पार्टी कर बिरयानी खाने और अवशेष फेंकने पर 14 गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?