मैरी क्रिसमस संग लेकर आया नववर्ष नव उमंग- डॉ रश्मि शुक्ला
प्रयागराज।
तहलका 24×7
प्रयागराज में सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान ने मैरी क्रिसमस एवम् नव वर्ष को धूमधाम से मनाया। संस्था ने बाजार में कपड़े के थैले, साबुन, सेनेटाईजर, फल-फूल के पौधे, तुलसी के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के बीच में जब डॉ रश्मि शुक्ला संता क्लास बनकर आई तो संता को देखकर बच्चें बहुत खुश हो गये। संता ने बच्चों को टाफी चॉकलेट खिलौने तथा कई अन्य उपहार दिए। सब संता के साथ झुमझुमकर नाचने लगें। संता ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।









