34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : थानाध्यक्ष सहित नौ के खिलाफ दलित उत्पीड़न व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : थानाध्यक्ष सहित नौ के खिलाफ दलित उत्पीड़न व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इसी थाने पर तैनात रह चुके पूर्व प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह सहित नौ के खिलाफ दलित उत्पीड़न, छेड़खानी, घर मे घुसकर मारपीट, गालीप-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित पूर्व प्रभारी निरीक्षक की वर्तमान तैनाती कानपुर जनपद में है।

थाना क्षेत्र के फतेगढ़ गाँव निवासिनी दलित महिला सुषमा देवी ने एससी-एसटी कोर्ट में इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी गण पुलिस की मदद से सड़क के किनारे बेशकीमती उसकी जमीन बीते 9 सितंबर को एकजुट होकर कब्जा कर दीवार बनाने लगे। प्रार्थिनी के विरोध करने पर अनमोल विश्वकर्मा, रामस्वरथ, गौतम, शक्ति सिंह, राजेश सिंह व खुटहन थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह तीन महिला पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर लात घूंसा से मारने पीटने, जातिसूचक भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। आरोप है कि वह डरकर घर के भीतर भाग गयी तो वहाँ भी पहुंच उसे मारे पीटे और बदनीयत से उसका ब्लाउज फाड़ दिए। आरोपितों ने धमकी दिया कि कोई कार्यवाही करोगी तो जान सेखत्म कर दूंगा। न्यायालय के आदेश पर खुटहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37107280
Total Visitors
627
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This