मॉडल ग्राम रसूलपुर में विश्व टीबी दिवस का आयोजन
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पिंडरा विकास खण्ड के मॉडल ग्राम रसूलपुर में विश्व टीबी दिवस पर जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना,समय पर जांच को बढ़ावा देना तथा पूर्ण उपचार सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान टीबी के लक्षणों,जैसे लगातार खांसी,वजन घटना,बुखार आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

साथ ही निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं की जानकारी दी गई और यह संदेश दिया कि टीबी का पूरा इलाज संभव है,बशर्ते मरीज नियमित रुप से दवा का सेवन करें।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी,ग्राम प्रधान कैलाश यादव, डॉ. अनुपम सिंह,एसटीएस जगदीश सिंह,एसटीएलएस सुजीत वर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

















