31.1 C
Delhi
Saturday, June 22, 2024

मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुआ खूनी संघर्ष, बेटी की मौत 

मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुआ खूनी संघर्ष, बेटी की मौत 

राजस्थान। 
तहलका 24×7 
                जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल को लेकर मां-बेटी में विवाद हुआ। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मां ने बेटी की कर दी हत्या। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटी को मोबाइल चलाने की लत थी, जिसे लेकर मां उसे बराबर टोकती थी। मां ने बेटी का फोन छुपा दिया जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। और मां के हाथों बेटी का कत्ल हो गया।
इस घटना के बाद परिवार सदमे है। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी, लेकिन कहीं से घटना की भनक लगते ही प्रभारी निरीक्षक भजनलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात का खुलासा हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत 

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत  खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                क्षेत्र...

More Articles Like This