19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की हत्या से फैली सनसनी

मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की हत्या से फैली सनसनी

# मस्जिद परिसर में खून से लथपथ में मिले शव

बागपत। 
तहलका 24×7
              जिले में तीन लोगों की बेहरमी से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोघट थाना क्षेत्र के गांगनोली गांव स्थित मस्जिद में रहने वाली महिला और उसके दो बच्चियों की हत्या कर दी गई। कमरे में तीनों के लहूलुहान शव पड़े मिले। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की।मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है, पुलिस मुफ्ती इब्राहिम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बताते हैं कि गांव की बड़ी मस्जिद में कई साल से मौलाना इब्राहिम इमाम हैं और परिसर में बने कमरे में रहते थे। यहां के मदरसे में बच्चों को तालीम देते हैं।
इब्राहिम शनिवार को किसी काम से देवबंद गए हुए थे, जबकि कमरे पर उनकी बेगम इसराना, बेटी शोफ़िया (5) सुमईया (2) मौजूद थी। रोज की तरह आसपास के बच्चे मस्जिद पहुंचे तो कमरे में खूनी मंजर देखकर दंग रह गए। कमरे में इसराना और उसकी बेटियों की लहूलुहान लाशें पड़ी थीं।बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और भीड़ एकत्रित हो गई। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ डीआईजी व एसपी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
शवों कब्जे में ले जाते समय पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा।डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एसपी बागपत के नेतृत्व में टीम लगाई गयी है। टीम साक्ष्य के आधार पर काम रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम हो पाएगा हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया है। सभी पहलुओ पर पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हत्या में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This