35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

यातायात जागरूकता के लिए चलाया गया सघन चेकिंग अभियान 

यातायात जागरूकता के लिए चलाया गया सघन चेकिंग अभियान 

# 187 वाहनों का किया गया चालान, सात डग्गामार वाहन पर कार्यवाही 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 187 वाहनों का चालान किया गया व अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 07 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु मुख्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 187 वाहनों के चालान किया गया।
बुलेट व अन्य बाइक जिसमें तेज आवाज वाले साइलेंसर/पटाखे लगाने वाले के विरुद्ध विेशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड पर अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 07 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया। साथ ही जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें।यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के क्रम में अशोक तिराहा पर सीमेंट के डिवाइडर स्थापित किए गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396792
Total Visitors
403
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This