31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 

यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 

# यातायात सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

 जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           यातायात सुरक्षा को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 431 वाहनों का चालान किया गया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला व समस्त उप निरीक्षक यातायात द्वारा वेभ एकेडमी कोचिंग सेंटर वाजीदपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उनको अपने पास-पड़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी। शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को व सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया। न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। यातायात नियमों के उलंघन करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई में 431 वाहनों का चालान किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37269291
Total Visitors
594
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This