यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 12 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
केडी इण्टर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरु हुईं। परीक्षा के पहले दिन 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में मौलवी एवं मुंशी वर्ग की परीक्षा आयोजित की गई।

इस पाली में कुल 225 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 214 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में आलिम, कामिल एवं फ़ाज़िल वर्ग की परीक्षा संपन्न हुई। इस पाली में कुल 115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।

केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्या नीतू सेठ ने बताया कि दोनों पालियों को मिलाकर कुल 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं अनुशासन की पर्याप्त व्यवस्था रही तथा परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।








