यूपी में मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया अब ऑनलाइन

यूपी में मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया अब ऑनलाइन

लखनऊ।
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया को और पारदर्शी व सरल बनाने के लिए इसे अब ऑनलाइन कर दिया है।इस नई व्यवस्था के तहत पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी करनी होगी।सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस कदम से प्रक्रिया में तेजी आएगी और आवेदनकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
साथ ही,इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और पूरी व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।अब मृतक आश्रितों के परिजन निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।संबंधित विभाग ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।सरकार का कहना है कि यह कदम नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
Previous articleजयराज-बेनिक्स कस्टोडियल डेथ केस: 9 पुलिसकर्मियों को फांसी
Next articleराज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन का केस वापस, सभी आरोपी दोषमुक्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?