यूपी में 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
# आयुष श्रीवास्तव बने जौनपुर के नए अपर पुलिस अधीक्षक नगर
लखनऊ।
तहलका 24×7
यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा लखनऊ के साथ अतिरिक्त प्रभार कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं शालिनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग मुरादाबाद बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर में तैनात स्वप्निल ममगाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग मेरठ बनाया गया है। वहीं डी. प्रदीप कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव उप्र पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उप महानिरीक्षक/सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी अनुभाग अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उप महानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से पुलिस उप महानिरीक्षक स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है।

इसके अलावा राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक, सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबेरली से पुलिस उप महानिरीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सुनीता सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक/सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं कमला प्रसाद यादव को पुलिस उप महानिरीक्षक मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उप महानिरीक्षक भ्रनिसं लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

तेज स्वरूप सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है। हृदेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से पुलिस उप महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। प्रतीक्षारत पुलिस महानिरीक्षक डॉ.प्रीतिन्दर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ बनाया गया है। अपर्णा कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार उप्र लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

अशोक कुमार को पुलिस उपायुक्त/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर बनाया गया है। एलवी एंटनी देव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी उप्र लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रन्थ उप्र लखनऊ बनाया गया है। प्रतीक्षारत पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल शर्मा को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी अनुभाग कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र कुमार राय को पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र, लखनऊ बनाया गया है।

वहीं देवेंद्र कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहांपुर भेजा गया है। आयुष श्रीवास्तव को सहायक पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर बनाया गया है। आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक, झांसी से सहायक पुलिस अधीक्षक, संभल की जिम्मेदारी दी गई है। बजरंग बली को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर भेजा गया है। अजय प्रताप को पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली से सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र भेजा गया है।

वहीं नैपाल सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, खीरी से सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल आगरा से सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली भेजा गया है। राकेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस जालौन से सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी भेजा गया है। वहीं लाल भरत कुमार पाल को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ लखनऊ से सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

अनिल कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं रोहित मिश्रा को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर से पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र, लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा शिवराम यादव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ से पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ बनाया गया है। दीपेंद्र नाथ चौधरी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर बनाया गया है।
















