37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

रंगदारी न देने पर फाड़ा देवी पंडाल का पर्दा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी न देने पर फाड़ा देवी पंडाल का पर्दा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में रविवार की रात पूजा समिति के सदस्यों से रंगदारी मांगी गई। न देने पर आरोपियों ने पूजा पंडाल का पर्दा फाड़ दिया। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
रंजीतपुर गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही अनुलेश सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेश सिंह ने नशे में धुत होकर विवाद कर लिया। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर आक्रोशित होकर जमकर हंगामा करते हुए पंडाल का पर्दा फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद समिति की तरफ से अतुल कुमार सिंह की तहरीर पर रविवार को लाइन बाजार थाना में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, दुर्गा पूजा पंडाल का पर्दा फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तीनों का चालान करते हुए जेल भेज दिया।
इस बाबत लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि रंजीतपुर में तीन युवकों ने नशे में धुत होकर पूजा पंडाल में रंगदारी मांगी, न देने पर पूजा पंडाल का पर्दा फाड़ दिया। इस मामले में तीनों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430748
Total Visitors
636
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This