रमज़ान में हमेशा नेमतें बरसती हैं: मौलाना अबुज़र
# अस्मा इण्टर कॉलेज में इफ्तार का आयोजन, मुल्क के अमन-चैन की मांगी दुआ, भाईचारे का दिया सन्देश
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
माह-ए-रमज़ान के पवित्र अवसर पर पाराकमाल गांव स्थित अस्मा इण्टर कॉलेज में सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य सहित शिक्षकों,छात्रों व स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाई-चारे का संदेश दिया।इफ्तार से पहले रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, भाई-चारा और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

अज़ान होते ही सभी ने खजूर और पानी से रोजा खोला, जिसके बाद सामूहिक रुप से इफ्तार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल वहीद कासमी ने कहा कि समाज में शांति और भाईचारा कायम रहना बेहद जरूरी है।उन्होंने देश की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ की तथा नमाज अदा कराई।इस्लामिक स्कॉलर डॉ. फखरुद्दीन ने रमज़ान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्याग, बलिदान और समर्पण का महीना है।

इस माह में रोजा रखकर की गई दुआएं जल्द कबूल होती हैं। उन्होंने लोगों से इंसानियत और सद्भाव का संदेश अपनाने की अपील की।आयोजक अम्मार वहीद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा आगे भी इस तरह के आयोजन को बढ़ावा दिया जायेग।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद, जेडके फैजान अधिवक्ता सुप्रीमकोर्ट, आनंद सिंह, अमान महताब, आफताब आलम, कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट हम्माम वहीद, फरहान अहमद, अदनान खान, राकेश मौर्य, मौलाना अबुजर, मौलाना राफे, तबरेज आलम, मन्नान अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।















