रसोई गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से गिरा मकान, भाई-बहन की मौत, दो घायल

रसोई गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से गिरा मकान,भाई-बहन की मौत, दो घायल

वाराणसी।
तहलका 24×7 
               मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई। ब्लास्ट से गिरे मकान के मलबे में दबकर परिवार के बुजुर्ग समेत चार सदस्य घायल हो गए। मौके पर वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की।सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार ओम कुमार चौधरी (30) और प्रीति (27) की मौत हो गई।जबकि परिवार के अमन चौधरी (31),गिरजा देवी (60) घायल हैं।मलबा हटाने की प्रक्रिया में नगर निगम की टीम जुटी हुई है।फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम,बम निरोधक दस्ता छानबीन कर रही है।मंगलवार की सुबह अचानक धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।बाहर निकलकर लोगों ने देखा तो एक मकान ध्वस्त हो गया था।स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट होने से मकान गिर गया। जिसमें चार लोग दब गए।मकान का मलबा हटाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई।
आनन फानन रेस्क्यू कर सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।जहां भाई-बहन की मौत हो गई।वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।सूचना पर पुलिस व अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन,एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं। मंगलवार की सुबह खाना बना रही थीं,इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते ब्लास्ट हुआ।जिससे मकान गिर गया और इसमें तीनों बच्चों समेत गिरजा देवी दब गईं।आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाल कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान भाई- बहन की मौत हो गई।जबकि दो लोगों की इलाज चल रहा है।
Previous articleमॉडल ग्राम रसूलपुर में विश्व टीबी दिवस का आयोजन
Next article10 वर्षों के कानूनी संघर्ष के बाद मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों में खुशी की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?