31.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

राजीव गांधी के तीन हत्यारोपी भेजे गए श्रीलंका, दो साल पहले मिली थी रिहाई

राजीव गांधी के तीन हत्यारोपी भेजे गए श्रीलंका, दो साल पहले मिली थी रिहाई

चेन्नई। 
तहलका 24×7
                  देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के तीन दोषियों को श्रीलंका भेजा गया। वी. मुरुगन उर्फ श्रीकरन, एस. जयकुमार, बी. राबर्ट पायस श्रीलंकाई विमान से कोलंबो रवाना हुए। ये तीनों पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या में तीन दशक की जेल काट चुके थे। हत्या के सात दोषियों समेत तीनों को नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया था।
इनकी रिहाई के बाद तिरुचिरापल्ली के विशेष शिविर में रखा गया था। पूर्व पीएम राजीव गांधी की 21 मई 1991 में श्रीपेरंबुदूर के निकट प्रतिबंधित संगठन लिट्टे के आत्मघाती हमलावर ने हत्या की थी। तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट को बताया था कि श्रीलंकाई उच्चायुक्त ने मुरुगन एवं अन्य के लिए यात्रा दस्तावेज जारी कर दिए हैं। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) द्वारा निर्वासन आदेश जारी होने के बाद वे अपने वतन लौट सकते हैं।
इसके पूर्व मुरुगन ने कोर्ट में याचिका दायर कर संबंधित अधिकारियों को उन्हें एक फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की थी। मामले में मुरुगन की पत्नी नलिनी समेत दो अन्य भारतियों पेरारिवलन, रविचंद्रन को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया था। मामले के एक अन्य श्रीलंकाई पूर्व दोषी संथन की में मौत हो गई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37406856
Total Visitors
355
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This