31.1 C
Delhi
Tuesday, September 23, 2025

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक आयोजित

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक आयोजित

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                              नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल ने की। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारीगण व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विश्वनाथ अग्रहरि उर्फ विस्सू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत करते हुए बताया कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई अधिकतर दवाएं मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।

इस पर जिलाध्यक्ष विनय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सीएमओ को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि आगे से मरीजों को आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही नि:शुल्क दी जाएंगी। जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की। बैठक में मानवाधिकार जागरूकता, समाज सेवा, जन समस्याओं आदि पर चर्चा हुई। जनहित में संगठन द्वारा लगातार सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया गया।संचालन सभासद अर्पित जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में राम प्रसाद मोदनवाल, मनीष जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, नितेश मिश्र, सिकंदर साहू, सौरभ मोदनवाल, मो. फरहान,सनी उपाध्याय, मनीष सिंह, राज जायसवाल, प्रदीप उपाध्याय, चंद्रेश जायसवाल, मोतीलाल सोनी आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              ...

More Articles Like This