यूपी के जौनपुर में आखिर फंस ही गया एक ब्लैकमेलर कथित पत्रकार! 

यूपी के जौनपुर में आखिर फंस ही गया एक ब्लैकमेलर कथित पत्रकार! 

# मीडिया का बदलता स्वरूप: भड़ास 4 मीडिया के संस्थापक ‘यशवन्त सिंह संघर्ष और प्रशिक्षण की चक्की में पिसकर आज डिजिटल मीडिया’ के आईकान बने, लेकिन सोशल मीडिया में कथित पत्रकारों की फ़ौज यूपी के हर जिले में असली  मीडिया कर्मियों पर भारी पड़ रहीl

# रंगदारी आदि में फंसे फर्जी पत्रकार को बचाने भी नहीं आया आया वह चिकित्सक जिसकी फ्रेंचाइजी कम्पनी की एमआरपी वाली दवा खपाता था वो ब्लैकमेलर, कथित डॉक्टर खुद औनेपौने दाम पर बगीचा खरीदा, हरे वृक्ष काटा एवं उसपर अवैध नक्शा बनवाया और खड़ा कर लिया फार्म हाउसl

कैलाश सिंह
राजनीतिक संपादक
लखनऊ/वाराणसी।
तहलका 24×7
               सोशल मीडिया के बढ़ते वर्चस्व में एक स्तंभ के रूप में ‘डिजिटल मीडिया’ उभरकर सामने आया है, तभी तो बड़े अखबार और न्यूज चैनलों को भी डिजिटल के क्षेत्र में आकर अपनी टीआरपी बनाए रखने के लिए डेमो देना पड़ रहा हैl यूपी में दूसरे प्रांत के दो बड़े अखबार दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका ने वर्तमान दशक में डिजिटल मीडिया में अपने बैनर -प्लेटफार्म की पहुँच को ब्लाक स्तर तक बनाने को स्ट्रिंगर- संवाददाताओं की नियुक्ति शुरू कर दी है, जबकि यूपी के अन्य बड़े अखबार अभी तक अपने पीडीएफ को मोबाइल पर डालकर रीडर खोजने की जद्दोजहद में लगे हैंl
सोशल मीडिया के आने से अखबारों को नए रीडर नहीं मिल रहे हैं और पुराने तो कोरोनाकाल में ही आधे से ज्यादा छोड़ दियेl इसी के साथ पत्रकारिता वाले कॉलेजों में छात्रों की संख्या भी घट रही है, जो पढ़ रहे उन्हें ढंग के शिक्षक भी नहीं मिल रहे हैंlहम बात कर रहे हैं फर्जी पत्रकारों कीl इसमें बानगी जौनपुर की होगी जो यूपी के सभी जिलों के लिए सैंपल का काम करेगीlसोशल मीडिया के बढ़ते वर्चस्व में बमुश्किल 10 फीसदी वह पत्रकार हैं जो यू ट्यूब अथवा पोर्टल के जरिये आमजन तक सरकार और राजनेताओं के साथ नौकरशाहों की खामियां उजागर कर रहे हैंl
उनके शब्द विन्यास, ठोस तथ्यों और बेहतरीन प्रस्तुति से रीडर और दर्शक खिंचे आ रहे हैं, लोगों को लगता है कि वह जो पढ़ या सुन रहे हैं उनके ही मन की भड़ास हैl
दरअसल आमजन के साथ पत्रकारों की पीड़ा को वरिष्ठ पत्रकार ‘यशवंत सिंह’ ने करीब दो दशक पूर्व ही भांप लिए थेl बीएचयू से पत्रकारिता की डिग्री लेने वाले श्री सिंह ने लगभग दो दशक तक कई बड़े और आधुनिक वेन्चर में नीचे से लेकर ऊंचे ओहदों तक काम कियाl इस दौरान अपने आसपास से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पत्रकारों के हो रहे शोषण को महसूस कियाl खुद अब तक नौकरी किये तो किसी से दबे नहींl
उनके व्यक्तित्व की उन्मुकता की झलक उनकी खबरों में दिखती रही, जिसे वह खुद लिखे या सम्पादित किए रहतेl ये जानकारी इसलिए दे रहा हूँ क्योंकि कुछ वर्षों तक अमर उजाला के वाराणसी संस्करण में हम दोनों साथ काम किये हैंl आज से 17 साल पूर्व उन्होंने मई 2008 में ‘भड़ास 4 मीडिया’ पोर्टल की स्थापना कीl शुरुआती दौर में ही इस डिजिटल मीडिया ने सुर्खियां हासिल कर ली क्योंकि उसके निशाने पर वह मीडिया संस्थान रहे जो पत्रकारों का शोषण करते रहे हैं, शोषण आज भी जारी है लेकिन उनमें बेहतरीन प्रशिक्षित पत्रकार काफी कम हैंl
ग्रामीण व जिलों में पत्रकारों की फौज में शामिल तमाम स्ट्रिंगर ऐसे हैं जो केवल ‘आई कार्ड’ के लिए इसमें कदम रखे हैंl भड़ास 4 मीडिया के निशाने पर भ्रस्ट नौकरशाह, राजनीतिज्ञ, सरकारें भी रहती हैंl इसके लिए एक ही फार्मूला होता है- पीड़ित को न्याय और शोषक की तंद्रा को भंग करनाl इसके लिए संस्थापक संपादक यशवंत सिंह को बड़ी कीमत चुकानी पड़ती हैlअब देखिए फर्जी पत्रकारों के आने के रास्तेl किसी भी शहर या राजधानी के अखबारों में जिला मुख्यालयों के लिए संवाददाता का कार्ड हासिल करनाlकार्ड मिलते ही वह जिले के सभी ब्लॉकों, बाजारों में स्ट्रिंगर (संवाद सूत्र) बनाकर उन्हें अपनी तरफ़ से ‘कास्ट पर कार्ड’ देकर कमाई करते हैंl
कुछ तो अपने अखबार निकालकर गांवों के विकास वाले वह टेंडर छापते हैं जिसका विज्ञापन ब्लॉक वाले मोटे कमीशन पर देते हैंl दिलचस्प तो ये है कि वह टेंडर कब किसके नाम का खुलता है, किसी अन्य को पता ही नहीं होताl ऐसे तमाम अखबारों में पत्रकारों की वह ‘पोस्ट यानी पद’ नजर आते हैं जिसे पाने वाला बड़ा पत्रकार महानगरों में अपना जीवन खपा देता हैl खैर कार्ड लेने वाले खबरों के स्थान पर सूचना देते हैं और बदले में वहीं बने रहने की गारन्टी संस्थानों से लेते हैंl वेतन नहीं लेते हैं बल्कि विज्ञापन देते हैंl
इनमें से जिनके पास कोई धंधा नहीं है वह थानों, ब्लॉकों, तहसीलों से कमाई करते हैं, यानी दलाली और ब्लैक मेलिंग सेl ऐसे ही तमाम पत्रकार हैं जो नेताओं और बड़े व्यापारियों, चिकित्सकों के लिए रील बनाने, उनके विरोधियों को ब्लैकमेल करने या परेशान करने में लगे हैंlसोशल मीडिया आने के बाद गांवों तक फर्जी पत्रकारों की फ़ौज चक्रमण करती हैl अफसरों की प्रेसवार्ता में इनकी भीड़ से आयोजक दहल जाते हैंl असली पत्रकारों के पास तो टाइम ही नहीं होता हैl पिछले हफ्ते 13 जुलाई को जौनपुर कोतवाली में एक कथित पत्रकार के खिलाफ कई धाराओं जैसे रंगदारी, पैसे और शारीरिक शोषण के लिए धमकी और ‘फर्जी काल’ से ब्लैकमेलिंग का मुकदमा एक महिला चिकित्सक की तहरीर पर लिखा गया हैl
दिलचस्प तो ये है कि यह कथित पत्रकार एक ऐसे चिकित्सक का पालतू है जो खुद अवैध जमीन पर अस्पताल और बगीचे की जमीन पर फार्म हाउस बनाया हैlअपनी फ्रेंचाइजी कम्पनी की दवाओं पर 50 गुना अधिक मूल्य की खुद की एमआरपी वाली दवाएं ऐसे ही दलालों को खपाने को देता है, लेकिन जब गुर्गा फंसा तो वह किनारा कर गया हैl
Previous articleबारिश से जलमग्न हुआ तहसील परिसर, वकीलों ने की धान की रोपाई
Next articleराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?