32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली प्रभातफेरी

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली प्रभातफेरी

# शिक्षण संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रधानाचार्य ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो स्वच्छता जागरूकता पर आधारित रही।
प्रभातफेरी खुदौली ग्राम सभा का भ्रमण कर विद्यालय में आकर समाप्त हुई। प्रधानाचार्य ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी के द्वारा दिए गए शिकागो में धर्म पर आधारित भाषण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी एक बात उठो जागो और जबतक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए तब तक रुको नहीं पर विशेष जानकारी देते हुए सभी छात्रों को जीवन में उतार कर अपने लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास करना चाहिए, तभी आपका जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय में रखी हुई स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित पुस्तक को पुस्तकालय से प्राप्त कर सभी छात्र एवं शिक्षकों को उसके अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
प्रभातफेरी को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट अफसर विनोद कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान रेखा यादव, सुगीता सिंह, किरन सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधान कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह, आलोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।
वहीं क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा शाहगंज में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान, प्राचार्य डॉक्टर एनपी उपाध्याय, मोहम्मद आमिर सिद्दीकी द्वारा स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आशीष कुमार अस्थाना, डॉ. तसनीमा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433462
Total Visitors
335
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This