34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित 

शाहगंज, जौनपुर। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
            फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्वयं सेवक/सेविकाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वयं सेवक अब्दुर्रहमान, राजू, सवयं सेविका संसकृति अग्रहरि, शाहीन बानो, विधि सोनी ने स्वामी विवेकानंद जी के शिक्षा एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उल्लेख करते हुए युवाओं को देश के प्रति समर्पण एवं देशहित की बात करते हुए विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही।उन्होंने कहा कि अपने जीवन में इन बातों पर अमल करें और अपने विचारों में उतारें।
कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. निजामुद्दीन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. संजय यादव, डॉ. पूजा रानी, डॉ. भास्कर कुमार तिवारी, डॉ. सुनीता यादव, रामचंद्र मौर्य, खुर्शीद हसन खान आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432134
Total Visitors
259
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This