29 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

महिला को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाए बीस हजार 

महिला को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाए बीस हजार 

शाहगंज, जौनपुर। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
           यूनियन बैंक की शाखा पर दो जालसाजों ने झांसा देकर महिला से बीस हजार रुपए लेकर चंपत हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।नगर के पुरानी बाजार मुहल्ला निवासी सावित्री पत्नी राजू जिसका मुख्य मार्ग स्थित यूनियन बैंक की शाखा में खाता संचालित है। गुरुवार की शाम करीब तीन बजे वह बैंक पहुंची और अपने खाते से बीस हजार रुपए निकाला।
इसी बीच दो युवक उसके पास पहुंचे और अपने झांसे में लेकर उचक्कों ने महिला को अपने कागज़ भरे पोटली थमा कर कहा कि मेरा पैसा जमा नही हो पा रहा है, आप इसे लिए रहिए। आप अपना बीस हजार दे दिजिए काम है। तबतक आप मेरा डेढ़ लाख रुपये लिए रहिए। झांसे में आकर महिला ने अपना पैसा उसे थमा दिया। और उचक्के बैंक से चंपत हो गए। काफी समय इंतजार के बाद दोनों युवक नहीं लौटे तो महिला को अपने लुटने का आभास हुआ। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37300792
Total Visitors
712
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This