44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

राष्ट्रीय शिक्षा नीति काफी व्यावहारिक और आधुनिक है : कलराज मिश्र

राष्ट्रीय शिक्षा नीति काफी व्यावहारिक और आधुनिक है : कलराज मिश्र

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                 मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत सेऊर गांव में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र अपने भतीजे के घर पहुंच औपचारिक मुलाकात की। राज्यपाल ने भतीजे के शुभेच्छुओं, मित्रों से मिलकर हालचाल जाना। भतीजे के नवनिर्मित बीडीएम मैरिज हॉल का जायजा लेते हुए उसकी खूबियों के विषय में जानकारी ली। एक घंटे 10 मिनट तक निवास पर लोगों से शिष्टाचार मुलाकात किया।
महामहिम गांव स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन पूजन के बाद साहित्यकार डॉ. यमुना शंकर पांडेय उर्फ प्रकाश द्वारा तीन पुस्तकों का विमोचन किया।इस मौके पर राज्यपाल ने मीडिया से नई शिक्षा नीति, अयोध्या और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और अनुसंधान को बढावा देने की जरूरत है।
कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति बड़ी व्यावहारिक और आधुनिक है। पुरातन के साथ समन्वय स्थापित करने वाली है। शिक्षा के लिए आवश्यक राष्ट्रीय भावनाओं और बारिकियों का समावेश परिलक्षित हो रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जल्द ही लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से देश को संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428701
Total Visitors
523
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह # मछलीशहर प्रत्याशी के पक्ष में मंगा समर्थन  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7         ...

More Articles Like This