रोजा इफ्तार में हुई अमन और भाईचारे की दुआ
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
पवित्र रमजान महीने के 22वें रोजे पर क्षेत्र के किंग पैलेस मैरेज लान में प्रधान नदीम अहमद व सपा नेता सैय्यद उरूज अहमद द्वारा दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन किया गया। जिसमें भरी संख्या में रोजेदारों के साथ समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की।कार्यक्रम में पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने कहा कि दुआ करता हूं कि भाईचारे का प्रतीक रमजान का मुबारक महीना सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, अमन, चैन और खुशियां लाए।

उन्होने सभी मेहमानों और रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया। पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा शाहगंज कस्बा हमेशा से प्रदेश में भाईचारा,अमन और समाजी अख़लाक की मिसाल रहा है। सभी मज़हबों के हज़ारों की तादाद में आए लोगों ने मोहब्बत और सामाजिक समरसता की बानगी पेश किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक प्रधान नदीम अहमद व सैयद उरुज ने संयुक्त रुप से आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक अरशद खान, लालबहादुर यादव, चेयरमैन वसीम अहमद, शकील अहमद, डा. जावेद अहमद, अफरोज खान, हिसामुद्दीन शाह, आरिफ हबीब समेंत हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।















