रोडवेज की दो बसें टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

रोडवेज की दो बसें टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के गुरैनी बाजार के पास गुरुवार की सुबह दो रोडवेज की बसें ओवरटेक करते समय टकरा गई। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बस पर नियंत्रण पा लेने से सभी यात्री बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर बसों को रवाना कराया।
सुबह शाहगंज की ओर दो रोडवेज बसें जौनपुर की तरफ यात्रियों को लेकर जा रही थी। गुरैनी बाजार के पास पीछे से आ रही एक बस दूसरी बस को ओवरटेक करने लगी। जिससे दोनों बसें टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।‌ यात्रियों का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान मामूली रूप से बसें टकरा गई थी। कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। दोनों बसों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Previous articleबिजली के भरोसे चल रहा डाकघर
Next articleप्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?