31.1 C
Delhi
Tuesday, May 14, 2024

शाहगंज पुलिस ने 24 घंटे अंदर लड़कियों को हरियाणा से किया बरामद 

शाहगंज पुलिस ने 24 घंटे अंदर लड़कियों को हरियाणा से किया बरामद 

शाहगंज, जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             परिजनों की किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर फरार हुई तीन लड़कियों को शाहगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों युवतियों को पुलिस ने उनके परिवार वालों को सौंपा। अपनी बेटियों को सुरक्षित पाकर सभी परिवारो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
          पुलिस के अनुसार दो नवम्बर को शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के निवासी प्रवेश कुमार बिन्द ने थाने पर सूचना दिया कि मेरी और गांव की दो अन्य लड़कियां घर से नाराज होकर बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़कर कहीं चली गयी हैं। मामले को पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा ने गम्भीरता से लेते हुए शाहगंज पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित करके युवतियों को जल्द से जल्द बरामद करने का आदेश दिया था।
      दोनो टीमें तत्काल कार्यवाही करते हुये सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गये सीसी टीवी कैमरों की फूटेज के विश्लेषण व सर्विलांस की मदद से फरीदाबाद दशहरा ग्राउण्ड हरियाणा प्रांत से तीनों लड़कियों को 24 घण्टे के अंदर बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।    
पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गयी कार्यवाही व लड़कियों की बरामदगी से लड़कियों के परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गयी। उनके द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37361720
Total Visitors
450
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता

थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता # स्वीप आइकॉन थर्ड जेंडर काजल किन्नर लोगों को मतदान के लिए कर...

More Articles Like This