लुटेरी दुल्हन गैंग के आरोपी की जमानत खारिज

लुटेरी दुल्हन गैंग के आरोपी की जमानत खारिज

सुलतानपुर। 
तहलका 24×7 
              शादी के नाम ब्लैकमेल करने व धन उगाही के आरोप से जुड़े मामले में देवरिया जिले के रहने वाले आरोपी सुनील की तरफ से पेश की गई जमानत अर्जी पर जिला जज ने आरोपी के अपराध को समाज के लिए अत्यंत घातक व बेहद गंभीर मानते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।राजस्थान के रहने वाले वादी मुकदमा जगदीश ने धनपतगंज थाने में शादी के नाम पर ब्लैकमेल करने व लाखों की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
वादी ने मामले में मथुरा जिले के आरोपी राजपाल, सुमन उर्फ मुस्कान, सुनील समेत कुल नौ लोगो के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की कारवाई किया। अदालत ने आरोपी सुनील के लिए जमानत का कोई आधार नहीं पाते हुए अर्जी खारिज कर दिया।
Previous articleपीड़ित को संरक्षण देने के बजाय दबंग की ढाल बन रही पुलिस
Next articleकोर्ट ने विवेचक की रिमांड अर्जी किया खारिज, कहा- पुलिस की कहानी संदिग्ध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?