लूटपाट का विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, मौत

लूटपाट का विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, मौत

गया।
तहलका 24×7
               बिहार के गया में हत्या, लूट जैसी घटना आम हो गयी है। डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे-69 पर बसेता गांव के समीप फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
मृतक की पहचान रोहतास जिले के तिलमा गांव निवासी संतोष कुमार शाह (33) के रूप में हुई। घटना की जानकारी होते ही इमामगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो बाइक बरामद हुई है। मृतक का शव सड़क के किनारे खेत से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार लूटपाट के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक के पास से 49 हजार रुपए बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कर्मी जब कलेक्शन कर लौट रहा था तो अपराधियों ने घात लगाकर घटना को अंजाम दिया। पहले लूटपाट की कोशिश की गयी, विरोध करने पर बौखलाए अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी और भाग गए। देर शाम होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
इधर, घटना की जानकारी के बाद गया एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया है। मौके पर एफएसएल स्क्वाड डॉग की टीम भी पहुंची जो घटना की छानबीन में जुटी रही।
Previous articleसरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस से रोकेंगे डीएम
Next articleबेटे-बहू का प्राइवेट वीडियो भेज मांगी छह करोड़ की फिरौती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?