44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

विधवा संग दुष्कर्म का आरोपित भेजा गया जेल

विधवा संग दुष्कर्म का आरोपित भेजा गया जेल

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
           सेंवईं नाला पुल के पास सुनसान स्थान पर तीन महीने पूर्व स्कूटी सवार विधवा को रोक उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने खुटहन चौराहे से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद चलान न्यायालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय विधवा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 5 जनवरी की शाम वह स्कूटी लेकर पटैला बाजार से घर लौट रही थी। उक्त नाले के पास सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे शेरापट्टी गांव निवासी रवी यादव उसे रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रवी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित चौराहे पर मौजूद है, जो कहीं जाने की फिराक में सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना पर हमराहियों के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37426594
Total Visitors
822
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This