35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

वीडियो काल पर बात करना पड़ा भारी, दो लाख की ठगी

वीडियो काल पर बात करना पड़ा भारी, दो लाख की ठगी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगाव डीह गांव के एक व्यक्ति को लड़की से वीडियो काल पर बात करना मुश्किल में डाल दिया।अश्लील वीडियो बनाकर कर दो लाख दस हजार रुपये ठग लिए। भुक्तभोगी ने शनिवार को घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।
गांव निवासी अमित कुमार शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 13 जुलाई को एक लड़की ने हमसे बात किया और हमारा अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद दिल्ली से क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सौरभ नामक व्यक्ति ने गिरफ्तार करने की बात कहकर हमसे चार बार मे दो लाख दस हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिया और भी पैसे की मांग कर रहा है। न देने पर गिरफ्तार करने की धमकी दिया। व्यक्ति को अपनी गलती का अहसास होने पर बरसठी पुलिस के यहां शिकायत किया है। पुलिस जांच का भरोसा दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396819
Total Visitors
404
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This