26 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

वोटर लिस्‍ट में नाम दर्ज कराने का अभियान आज से शुरु

वोटर लिस्‍ट में नाम दर्ज कराने का अभियान आज से शुरु

लखनऊ। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
           ऐसे युवा जिनकी उम्र एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है वह आगामी निकाय चुनाव के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते हैं।
  नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या पुराने मतदाताओं को संशोधन कराने का मौका 11 से 17 मार्च के बीच मिलेगा। मतदाता अपने मतदान केंद्र पर इसके लिए संपर्क करें। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी में मतदान केंद्रों पर इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया है। पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त बीएलओ 17 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे।
इस दौरान मतदाता सूची पर दावे, आपत्तियां की जा सकेंगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च 2023 तक होगा। अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 01 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

स्टाम्प वेंडरों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

स्टाम्प वेंडरों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी शाहगंज, जौनपुर।  एखलाख खान तहलका 24x7                स्टाम्प...

More Articles Like This