व्यापारी से कारोबार के नाम पर 11.80 लाख की ठगी, सीओ से लगाई न्याय की गुहार

व्यापारी से कारोबार के नाम पर 11.80 लाख की ठगी, सीओ से लगाई न्याय की गुहार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर के नई सब्जी मंडी निवासी एक थोक व्यापारी से 11 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित  व्यापारी ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।नई सब्जी मंडी निवासी कमलेश कुमार सोनकर फल एवं सब्जी का थोक कारोबार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्थान निवासी मनीष  पुत्र रामजी लाल से कारोबारी सौदा हुआ।
विश्वास के आधार पर व्यापारी ने गत माह माल खरीदने के लिए ऑनलाइन रुपये भेज दिए। पीड़ित के अनुसार कुल 11 लाख 80 हजार रुपये अलग-अलग खातों में स्थानांतरित किए गए। इसमें विपिन सुमन के खाते में एक लाख रुपये, राहुल हीरालाल के खाते में दो लाख रुपये और अनिल कुमार के खाते में 8 लाख 80 हजार रुपये भेजे गए।
व्यापारी का कहना है कि रुपये भेजने के बाद भी न तो माल भेजा गया और न ही अब फोन रिसीव किया जा रहा है। लगातार प्रयासों के बाद भी जब कोई समाधान नहीं हुआ तो उसने क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान को पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि ठगी की इस घटना से उसकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है और परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। अब उसे न्याय की उम्मीद पुलिस से है।
Previous articleभू- माफिया एपिशोड 2: सितम्बर ने ‘सितम ढाया’ तो डूबेगा जौनपुर शहर! 
Next articleड्रोन उड़ने की अफवाह पर ग्रामीणों संग पुलिस भी रही हलकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?