शराब तस्करी के लिए पहन ली वर्दी, फर्जी दारोगा गिरफ्तार

शराब तस्करी के लिए पहन ली वर्दी, फर्जी दारोगा गिरफ्तार

भोजपुर।
तहलका 24×7
              बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन फिर भी शराब की तस्करी के मामले देखने को मिलते हैं।वतस्कर शराब की सप्लाई के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। मद्य निषेध विभाग की टीम ने पुलिस की वर्दी पहनकर शराब की खेप पहुंचाने जा रहे एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम आरके पराशर बताया जाता है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया से सफारी गाड़ी में शराब लेकर छपरा जा रहा था।होली पर्व को लेकर शराब तस्करी के लिए तस्कर नए-नए जुगाड़ लगा रहे हैं।
इसी कड़ी में एक शराब तस्कर दरोगा की वर्दी पहन कर यूपी से सफारी गाड़ी से शराब लेकर बिहार आ रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद फर्जी दरोगा गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस को बताया कि बलिया से लेकर आ रहे थे। छपरा के जलालपुर में मेरा घर है। गाड़ी में दारू है। पहली बार ऐसा किया है। बलिया में 8 महीने पहले एक बार पकड़ाए थे। हाल में वर्दी सिलवाए हैं। हमको लगा कुछ गलती हुआ है इसलिए हम अपनी गाड़ी रोके नहीं।
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक सफारी स्टॉर्म कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर जा रहा है। मद्य निषेध के सहायक आयुक्त द्वारा अवर निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। अवर निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा आरा-बक्सर फोर लेन के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल के पास सफारी स्टॉर्म कार को रोकने की कोशिश की। गाड़ी में चालक थे जो  वर्दी में बैठे थे, उन्होनें गाड़ी रोकने से इनकार कर दिया और काफी तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा। तेजी में भागने के दौरान गाड़ी सड़क के डिवाइडर से टकराकर रूक गई।
यूपी से विदेशी शराब आने की सूचना पर कार्यवाही की गई। कार से 283 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान जलालपुर, सारण बिहार निवासी रवि किशन पराशर पुत्र पशुपति के रुप में हुई। जब्त सफारी कार से मद्य निषेध की टीम को एक ट्रॉली बैग भी मिला है, जिसमें भरकर विभिन्न ब्रांड के शराब को बलिया से छपरा ले जाया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Previous articleनागा साधुओं ने चिता भस्म से खेली अनूठी होली, हरिश्चंद्र घाट पर किया शिव तांडव
Next articleन्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, वापस लौटी मुंबई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?