शहीद दिवस: वीर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि, बंटी मच्छरदानी

शहीद दिवस: वीर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि, बंटी मच्छरदानी

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर केराकत क्षेत्र के तरियारी गांव में शहीदे आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर स्वतंत्रता के वीर सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान आयोजक मण्डल द्वारा जरुरतमंदों के बीच मच्छरदानियां बांटी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी ध्रुव सिंह व विशिष्ट अतिथियों द्वारा शहीद-ए-आजम भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात आए हुए अतिथियों द्वारा सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के राष्ट्र के प्रति दिए गए बलिदानी गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने आज की युवा पीढ़ी को वीर सेनानियों की अमर गाथा से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। वक्ताओं में मिथिलेश गिरि,प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह आदि ने अपने विचार रखे।समापन अतिथियों द्वारा जरुरतमंदों को मच्छरदानी बांट कर किया गया।इस दौरान 205 लोगों को मच्छरदानी बांटी गई।
अध्यक्षता पूर्व रजिस्टार चित्रकूट व समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष काशी विद्यापीठ वाराणसी डॉ. गिरजा शंकर द्विवेदी व संचालन महेंद्र व कमला यादव ने किया। अंत में आयोजक मण्डल के कुलेश्वर सिंह व प्रमोद मौर्या ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जयप्रकाश सिंह, नन्द किशोर सिंह, रामानन्द चौबे,कोमल प्रसाद गुप्ता,राजीव सिंह,राजेश चौबे, कमला यादव,अमित यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleफर्जी आईएएस बनकर 25 शादियां करने वाला शातिर फरार, पुलिस तलाश में जुटी 
Next articleएनएसएस विशेष शिविर का समापन, छात्र-छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?