34.1 C
Delhi
Wednesday, May 22, 2024

शादी टूटने से नाराज युवक ने फेंका लड़की के चेहरे पर तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

शादी टूटने से नाराज युवक ने फेंका लड़की के चेहरे पर तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या।
तहलका 24×7
                     हैदरगंज थाना क्षेत्र में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने सोते समय एक लड़की के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद लड़की को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर युवक ने 20 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी युवक लड़की और उसके परिवार को जानता था और उसके घर उसका आना-जाना था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इनायतनगर थाना क्षेत्र के निवासी राजकरन शर्मा (25) के रूप में हुई है। पहले उसकी शादी उस महिला से तय हुई थी लेकिन बाद में किसी वजह से टूट गई जिसके चलते उसने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। इस तेजाब हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गई।
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि दो दिनों के भीतर पुलिस अदालत में आरोपपत्र दाखिल करेगी और 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपी को दोषी साबित करने की कोशिश करेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37455977
Total Visitors
652
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This