35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से हो जाता है उद्धार- आचार्य पद्मेश

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से हो जाता है उद्धार- आचार्य पद्मेश

शाहगंज, जौनपुर। 
एम. ई. खान
तहलका 24×7 
            नगर के पश्चिमी कौड़ियां में श्रीमद् भागवत के शुभारंभ के अवसर पर शोभा यात्रा के साथ ही भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। तत्पश्चात विधि विधान द्वारा व्यास पीठ के पूजन उपरांत श्रीमद् भागवत की प्रथम संध्या के सत्र में कथा व्यास आचार्य पद्मेश जी महाराज ने श्रीमद् भागवत के महात्म के चर्चा करते हुए गोकर्ण उपाखायान के माध्यम से यह बताया कैसा भी पाप निष्ठ व्यक्ति हो उसका भी उद्धार श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से हो जाता है।
श्रीमद् भागवत मृत्यु के भय को समाप्त कर देता है। परिक्षत जी समक्ष मृत्यु भय ही उपस्थित हुआ था उनको श्राप मिला था कि उनकी सात दिनों में मृत्यु हो जायेगी। उस सामय शुक देव ने भागवत कथा श्रवण करा कर मृत्यु के भय को दूर को किया।आयोजन व श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने अपील की है।
इस कलश यात्रा व कथा को सफल बनाने में राधा, विजय जायसवाल, उषा, जयकुमार जायसवाल, सुमन, मनोज कुमार जायसवाल, रीता, संदीप जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, स्नेहा, विशाल जायसवाल, क्षितिज जायसवाल, शिवांश जायसवाल, हर्ष जायसवाल, ध्रुव जायसवाल सहित माताओं बहनों एवं श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421661
Total Visitors
458
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This