26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

सुल्तानपुर : कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 

सुल्तानपुर : कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 

# श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में लगी प्रदर्शनी ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध 

अखण्डनगर। 
युवराज देव 
तहलका 24×7 
             श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान सुल्तानपुर में आयोजित कला एवं हस्तशिल्प (मूर्तिकला, चित्रकला, खेल एवं खिलौने) प्रदर्शनी का शुभारंभ इंटर कॉलेज कलान के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई मूर्तियां, आलेखन, हस्तशिल्प की वस्तुएं, महापुरुषों के पोस्टर, खेल खिलौने, मेंहदी, रंगोली आदि दर्शकों द्वारा खूब सराही गई।
विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियों से आह्लादित प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह ने बच्चों को उत्तम भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कला प्रवक्ता दिनेश कुमार को उनके उत्तम रचनात्मक शिक्षण, क्रियाशीलता एवं विद्यार्थियों को दिए गए मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया। प्रदर्शनी में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
स्केचिंग के लिए आयुषी सिंह, पेंटिंग में आनंद कुमार, मूर्ति कला में रितिकेश, खेल खिलौने में खुशबू प्रजापति, गुलदस्ता में कश्मीर, क्राफ्ट में शिखा चौरसिया, तोड़न में सत्यम पासवान, मेंहदी में साहिल कुमार, थर्मोकोल डिजाइन में खुशी, मेजपोश में संध्या, रंगोली में सुषमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी का वाराणसी के प्रख्यात कोचिंग संस्थान जेआरएस के प्राध्यापक गण केशव प्रसाद, अखिलेश सिंह एवं शुभम जायसवाल ने भी अवलोकन किया तथा बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर उने सम्मानित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37194799
Total Visitors
774
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This