28.1 C
Delhi
Wednesday, September 17, 2025

श्रीराम नवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभायात्रा 

श्रीराम नवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभायात्रा 

# “जय श्री राम” के उद्घोष से गुंजायमान हुआ नगर, राममय हुआ वातावरण 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
                श्रीराम नवमी के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा शाहगंज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और बैंड बाजा के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त सम्मिलित हुए। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान राम का रथ रहा।
कार्यक्रम संयोजक और नगर पालिका परिषद के सभासद श्रीश अग्रहरि ने बताया कि घासमंडी चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया से शाम चार बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी और घोड़ा चल रहे थे। उसके पीछे भगवा पताका लिए रामभक्तों का हुजूम “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए चल रहा था।
सह कार्यक्रम संयोजक और सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने बताया कि बीते वर्षों की तरह हिंदू युवा वाहिनी द्वारा रामनवमी पर यह शोभायात्रा निकाली गई। घासमंडी चौक से निकलकर मुख्य मार्ग, जेसीज चौक, रोडवेज, तहसील होते हुए शोभायात्रा योगीनाथ तिराहे तक गई और वहां से वापस रोडवेज के रास्ते श्रीरामपुर रोड, कलेक्टरगंज, कोतवाली रोड होते हुए वापस बौलिया पहुंची।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त, महिलाएं और बच्चों ने शिरकत की। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से श्रीष कुमार मोदनवाल, दिनेश कांत यादव, गीता जायसवाल, सुशील सेठ बागी, हिमांशु यादव, अनिल मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, अमित विश्वकर्मा, शीतल अग्रवाल, धीरज पाटिल, रिंकू साहू, अमित शर्मा, रामअवतार अग्रहरि आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This