संदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
जमालुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता विवाहिता का शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।गांव निवासी मुश्ताक अहमद के पुत्र मो. शादाब का निकाह दो वर्ष पूर्व अपने ही गांव के मो. आलम की पुत्री रोजी बानो के साथ हुआ था।

पति मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।घर पर उसकी पत्नी रोजी और माता पिता रहते थे।शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर रोजी ने अपना कमरा भीतर से बंद कर लिया। जब दो घंटे तक बाहर नहीं निकली तो परिवार वालों को शंका होने लगी।आवाज लगाने व दरवाजा थपथपाने के बाद भी कोई आहट न होने पर किसी अनहोनी की आशंका प्रबल होने लगी।शोर शराबा सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए।रोशनदान से देखे तो उसका शव फंदे के सहारे लटक रहा था।


















