25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

संस्कार भारती ने कराया श्रीराधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता

संस्कार भारती ने कराया श्रीराधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आयोजित 32वें श्रीराधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रविवार की देर शाम डॉ स्मिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सिद्धार्थ उपवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विष्णुजी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महेश चंद्र श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि के रूप में रविशंकर गुप्त IAS विशेष सचिव दुग्ध विकास विभाग उ.प्रदेश सरकार एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्मिता श्रीवास्तव ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ रविशंकर गुप्त व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अरूण कुमार मिश्र जी की उपस्थिती में किया गया। इसके उपरांत संस्कार भारती ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। अतिथियों के परिचय व सम्मान संस्था के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी ने किया। अपने विशेष उद्बोधन में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का आज के परिवेश में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात क्रमशः लल्ला वर्ग, राधा वर्ग व कृष्ण वर्ग की प्रतियोगिता का मंचन हुआ।
इसी के मध्य बहन संस्तुति की एक सुंदर नृत्य प्रदर्शन व राहुल पाठक का सुमधुर भजन गायन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा नई कार्यकारिणी का सम्मान किया गया और कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् द्वारा हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र जिला कार्यवाह, शिव प्रसाद विभाग कार्यवाह, नीलमणि श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, डॉ वंदना सरकार, डॉ ब्रम्हेश शुक्ला, संजय सेठ, अतुल जायसवाल अध्यक्ष भारत विकास परिषद, राजेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, पंकज मिश्रा, वरुण सिंह, सुधांशु सिंह, विक्रम गुप्ता, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ ज्योति दास, सुजीत कुमार, आशीष, राज किशोर, बालकृष्ण, अरुण ,ज्योति श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176813
Total Visitors
528
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This