35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

सई नदी में मिली छात्रा की लाश

सई नदी में मिली छात्रा की लाश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा घाट के पास बुधवार को सई नदी में 15 वर्षिय किशोरी के लाश की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
नदी के पास स्थित नरई बाबा का मंदिर स्थित है। लोग वहां दर्शन पूजन और नदी में नहाते हैं। जहां लोग नहाते हैं उसी के थोड़ी दूरी पर पर एक किशोरी की लाश दिखी। नहा रहे युवक ने लाश को देखकर शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि बगल के गांव परियावा शहजादपुर में मृतका की बुआ का घर है। बुआ  ने जानकारी दिया कि किशोरी जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी रामजीत यादव की पुत्री अन्नू यादव है। अन्नू कक्षा नौ की छात्रा है। जो अपने फूफा रमेश यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक अन्नू मंगलवार की भोर से गायब थी। माता पिता और बुआ के घर वाले खोजबीन में लगे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422535
Total Visitors
493
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This