30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

यूपी के 11 जिलों में गरज, चमक से साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में गरज, चमक से साथ बारिश की चेतावनी

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
            उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदला रहा है। कभी बारिश तो, कभी गर्मी सितम ढा रही है। इस सप्ताह फिर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
लखनऊ मौसम विभाग ने इसे लेकर इस सप्ताह दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से भीषण गर्मी पड़ने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 5 और 6 अप्रैल को प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होगी। 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाऐं चलेंगी।
पांच अप्रैल को सहारनपुर, मुजफ्फनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर और बिजनौर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही 6 अप्रैल को सहारनपुर, मुजफ्फनगर, बागपत, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद बिजनौर में बारिश होने की प्रबल संभावना है।
बारिश के बाद तापमान बढ़ेगा और भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी। फिलहाल, सुबह के वक्त मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं दोपहर के समय तेज धूप का असर हो रहा है।जहां मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं वहीं कभी गर्मी और कभी बारिश के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चों और बुजर्गों को बुखार और सर्दी सता रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255131
Total Visitors
868
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This